आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा के लाठरदेवा शेख गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान डॉक्टर सूफियान द्वारा आज पहली बार गांव में एक सड़क का शिलान्यास किया गया जो लाखों लागत से जल्द बनकर तैयार होगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान डॉक्टर सूफियान ने कहा की जिस उम्मीद और आशा के साथ ग्रामीणों ने उन्हें ग्राम प्रधान बनाया है वह उस पर खरा उतरेंगे चुनाव के दौरान जनता से जो भी वायदे किए थे उनको जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
प्रधान ने कहा की गांव का विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है उन्होंने कहा की आज उन्होंने इब्राहिम मोहल्ले की बदहाल सड़क का शिलान्यास किया है जिसका जल्द से जल्द इस्टीमेट तयार कर निर्माण कराया जाएगा। डा सूफियान ने कहा की जब से वह ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं तब से लगातार गांव में साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। वहीं प्रधान मोहम्मद तौकीर ने कहा की गांव के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी गांव का विकास पहले से अधिक किया जाएगा।इस बार गांव की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।
उनके गांव में काफी विकास की आवश्यकता है जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।वहीं लाठरदेवा के ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान बेहद ईमानदार और गांव का विकास करने वाले हैं उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनके गांव की तस्वीर बदलेगी हमने पहली बार पढ़े लिखे ग्राम प्रधान पर अपना भरोसा जताया है ताकि गांव का चौमुखी विकास हो ग्राम प्रधान जीतने के बाद लगातार गांव में रहकर सभी धर्म और जातियों के कार्य को अंजाम दे रहे हैं जो एक सराहनीय कार्य है
इस मौके पर
मोहत्शिम, मोहम्मद तौकीर प्रधान,हाजी अखलाक, अरशद, मुकर्रम बीडीसी, नदीम,सलमान नेता,हारून अली, मुस्तकीम ठेकेदार, वकार, मुर्तजा,जमीर,वसीम
मास्टर कलीम, अस्वद अली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला