आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में वैसे तो दर्जनभर किसान संगठन चल रहे हैं जो समय समय पर किसानों के लिए आंदोलन करते नजर आते हैं।लेकिन भारतीय किसान यूनियन संग्राम को लेकर दो मुस्लिम राजपूतों में महा संग्राम छिड़ गया है मामला यहां तक बढ़ा की भारतीय किसान यूनियन संग्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संग्राम लिखने पर केस दर्ज कराने की चेतावनी तक दे डाली है।
दरअसल उत्तराखंड में भारतीय किसान यूनियन बेदी के प्रदेश अध्यक्ष राव मुशर्रफ अली ने भाकियू बेदी से इस्तीफा देकर अपना नया संगठन भारतीय किसान यूनियन संग्राम अराजनैतिक के नाम से बनाया है जिसके वह स्वम राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।और राष्ट्रीय प्रवक्ता उन्होंने रुड़की निवासी एडवोकेट प्रमोद शर्मा के नाम की घोषणा की है। हालांकि उनका दावा है की उनका संगठन रजिस्टर्ड हो चुका है जिसका जल्द ही विस्तार भी किया जाएगा।
इसकी सूचना जैसे ही ढंडेरा गांव निवासी राव सज्जाद को लगी तो उन्होंने संग्राम नाम पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है।राव सज्जाद का कहना है की भारतीय किसान यूनियन संग्राम उनका संगठन है जिसके वह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जो पिछले लंबे समय से रजिस्टर्ड है जिसके प्रमाणपत्र भी उनके पास मौजूद हैं इसलिए संग्राम के नाम से कोई दूसरा संगठन नहीं हो सकता अगर किसी ने इस तरह का काम किया तो उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा यहां तक की ऐसे लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया जा सकता है।राव सज्जाद ने अपने आवास पर वार्ता करते हुए कहा की कुछ लोग उनके संगठन की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर बौखला गए है इसलिए उनके संगठन का नाम लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं जबकि उनके पास अपना कुछ नहीं है।
उन्होंने कहा की भाकियू संग्राम में सैंकड़ों किसान जुड़े हुए हैं जिसमें उत्तराखंड ही नहीं यूपी के मुजफ्फरनगर मेरठ के किसान भी बड़ी संख्या में शामिल है अगर किसानों को इस तरह से गुमराह करने की कोशिश की गई तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।उन्होंने चेतावनी दी की जो लोग अपनी गाड़ियों पर अवैध रूप से भारतीय किसान यूनियन संग्राम का राष्ट्रीय अध्यक्ष लिख रहे हैं वह उस प्लेट को समय रहते गाड़ी से हटालें नहीं तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
राव सज्जाद ने कहा की उनका संगठन पिछले लंबे समय से किसानों की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी लड़ता रहेगा लेकिन अगर उनके संगठन के नाम का दुरउपयोग किया गया तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला