Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर क्षेत्र में कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की बाप और बेटी का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है लेकिन जब बाप वहशी बन जाए तो उसे आप क्या कहेंगे ।ताजा मामला कलियर थाना क्षेत्र का है जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी सगी बेटी को हवस का शिकार बना दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दिया है। आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश है।

दरअसल कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर उसके पति ने उसकी नाबालिक बेटी जिसकी उम्र करीब 13 साल है उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। महिला ने बताया कि उस समय वह किसी काम से घर से बाहर गई थी और बाकी बच्चे भी घर से बाहर ही थे। उसके पति ने बेटी को अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। जब बच्ची की मां वापस लौटी तो उसने देखा कि बच्ची डरी सहमी बैठी है मां के द्वारा पूछने पर पीड़िता ने आपबीती बताई।

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कारवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369