Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस जिला संगठन में बढ़ी रार, जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के खिलाफ खोला बड़ा मोर्चा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड के कांग्रेसी नेता पार्टी को मजबूत करनेऔर लोकसभा में जीत का परचम लहराने के लिए भले ही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल रहे हों लेकिन हकीकत यह है की कांग्रेस के जिला संगठन के नेताओं में आपस में ही घमासान मचा हुआ है इस तरह से पार्टी कितनी मजबूत होगी इसका अंदाजा आप बखूबी लगा सकते हैं। ताजा मामला हरिद्वार कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह और पार्टी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी के बीच का है।

जिस पर जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने आरोप लगाया की राजीव चौधरी अपने आपको हर जगह हर व्यक्ति को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बताते हैं जबकि वह कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हैं अगर इस तरह की बयानबाजी उन्हें भविष्य में देखने को मिली तो इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की उन्होंने इसकी शिकायत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा से लेकर प्रीतम सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से की है।उन्होंने कहा की राजीव चौधरी मीडिया में भी अपने आपको कांग्रेस का जिला अध्यक्ष दर्शा रहे हैं

जिसमें वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं उन्होंने चेतावनी दी की अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह अपने पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं जिसकी समस्त जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की होगी।इस दौरान उन्होंने यह भी कहा की वह अनुसूचित जाति से आते हैं अगर उनके खिलाफ ऐसी साजिश रची गई तो अनुसूचित जाति के लोगों का कांग्रेस पार्टी को गुस्सा झेलना पड़ सकता है

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369