आरिफ नियाज़ी
रुड़की नलकूप खंड के दो चालक आज सेवानिवृत्त हो गए जिनमे मेवड़ खुर्द रामकुमार और कृष्णदत्त तेलपुरा के निवासी हैं। दोनो कर्मचारियों के बिदाई समारोह के अवसर पर कर्मचारी यूनियन से जुड़े नेताओं ने भी मौका पाकर अपनी यूनियंन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से रखा।जिसके चलते सिंचाई संघ रुड़की के महामंत्री प्रमोद कुमार ने कहा की लगातार सिंचाई विभाग नलकूप खंड से कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं कर्मचारियों की भारी कमी विभाग में हो चुकी है
लेकिन उसके बावजूद भी प्रदेश सरकार से लेकर उनका विभाग नई नियुक्तियों को लेकर गंभीर नहीं है अगर जल्द ही नई नियुक्तियां नहीं हुई तो नलकूप खंड डिविजन ही बंद हो जाएगा।उन्होंने बताया की इसके लिए कई बार आला अधिकारियों और प्रदेश सरकार को लिखा जा चुका है लेकिन आज तक भी कुछ नहीं हुआ है।आने वाले समय में हालात और भी खराब हो जाएंगे।
इस मौके पर कृष्णदत्त और रामकुमार के परिजन और रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे।इस मौके पर सिंचाई संघ रुड़की के अध्यक्ष विजय सिंह सैनी,उपाध्यक्ष इसरार अहमद,सलाहकार सर्वेश कुमार,सिंचाई संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश,कुमाऊ मंडल अध्यक्ष राजकुमार ,धर्मपाल,और सतीश सैनी आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला