आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड सरकार भले ही घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लाख दावे करती हो लेकिन उत्तराखंड के सीमा पर बने नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत आज भी बदहाल बनी हुई है स्टाफ की कमी और जरूरी जांचे ना होने से आज भी मरीजों को रुड़की और हरिद्वार के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं ।आलम यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की करोड़ों की बिल्डिंग तो बना दी गई लेकिन यहां पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है।
अस्पताल के डॉक्टर भी इस अस्पताल से अक्सर नदारद रहते हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारसन के चीफ फार्मेसिस्ट डॉक्टर बी एल शर्मा का कहना है कि नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात बेहद खराब है सुविधाएं नाम की कोई चीज यहां पर नहीं है दवाइयां तो मौजूद है लेकिन समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं है जिसके चलते उन्हीं को सब कुछ देखना पड़ता है ।स्वास्थ्य विभाग और सरकार को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है हालांकि ब्लड बैंक की बिल्डिंग का निर्माण तेजी से चल भी रहा है लेकिन यहां पर ट्रामा सेंटर की बेहद आवश्यकता है ।देश के क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अगर उन्हें अस्पताल ले जाया जाता तो भी यहां पर किसी तरह की कोई सुविधाएं यहां पर मौजूद नहीं थी।
जिसके चलते उन्हें रुड़की रैफर करना पड़ा था अगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी सुविधाएं होती तो क्रिकेटर ऋषभ पंत को बेहतर प्राथमिक उपचार आसानी से मिल सकता था ।डॉ बीएल शर्मा ने कहा कि वह दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं यहां पर वार्ड बॉय समेत समस्त स्टाफ मरीजों की सेवा में लगा रहता है। हालांकि बाहर से आने वाले मरीजों को जो सुविधाएं यहां पर मिलनी चाहिए थी वह यहां पर नहीं है जिसके चलते मरीजों को रुड़की और हरिद्वार के लिए भेजना पड़ता है ।
डॉक्टर बी एल शर्मा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद सराहनीय कार्य कर रही है आए दिन हरिद्वार दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे होते रहते हैं लेकिन अस्पताल की एमरजेंसी में पर्याप्त सुविधा नहीं है जिसके चलते घायल मरीजों को भी तत्काल रूड़कीं सिविल होस्पिटल भेजना पड़ता है।उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि नारसन बॉर्डर पर बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधायें बढ़ाई जाएं। ताकि यहां पर मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला