आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर नगर पालिका में लकड़ी प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है नगर पालिका चेयरमैन दिलशाद अहमद और शमशाद अहमद द्वारा बसपा विधायक का साथ छोड़ने के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। डॉ शमशाद द्वारा लगाए गए आरोपों का बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने भी करारा जवाब दिया है। हाजी सरवत करीम अंसारी ने नगर पालिका चेयरमैन दिलशाद अहमद पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने दिलशाद अहमद को निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ाया था आज वह भूल गए कि उन्हें जिताने में उनका पूरा योगदान रहा है अगर दिलशाद अहमद में ज़रा भी नैतिकता बची है तो वह इस्तीफा देकर चुनाव लड़े तो अपनी हैसियत का उन्हें पता चल जाएगा।
इतना ही अपने कैम्प कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में बसपा विधायक ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि पार्टी से बगावत करके उन्होंने दिलशाद अहमद को चुनाव लड़वाया और मंगलौर नगर पालिका की ज़िम्मेदारी सौंपी अगर वह साथ छोड़ रहे हैं तो पहले उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।जब कोई पार्टी छोड़ता है तो पद से भी इस्तीफा देता है।उनके अंदर ज़रा भी कोई गरिमा नहीं बची है चेयरमैन दिलशाद अहमद और उसका भाई शमशाद पूरी तरह से बौखला गए हैं उन्होंने कहा कि नगर पालिका के निर्माण और अनियमितताओं की जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है जिसमें जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा उन्हें जल्द ही अपनी हैसियत का पता चलेगा।
आज बड़ी बड़ी बात करने वाले चेयरमैन और उसका परिवार उनके अहसान को भी पूरी तरह से भुला बैठा है। हाजी सरवत करीम अंसारी ने कहा कि मंगलौर के पंडित जी पर लकड़ी का ठेका है जो चेयरमैन को बर्दाश्त नहीं हो रहा है उस ठेके को निरस्त कर अपना करना चाहता है जिसमें वह कभी भी सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चेयरमैन और उसके भाई की फितरत धोखा देने की है पहले चेयरमैन बने तो काज़ी को धोखा देने का काम किया फिर शहज़ाद को धोखा दिया अब लोगों की बैठक करके उन्हें भी धोखा देने का काम किया जबकि उन्होंने ही चेयरमैन बनवाया था।
उन्होने आरोप लगाया कि चेयरमैन नेता नहीं है बल्कि अपने आपको एडजस्ट करने का काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लकड़ी का ठेका चेयरमैन ने शर्मा जी को दिया लेकिन मंगलौर के आठ सभासदों के नाम शांति भंग का केस दर्ज करा दिया सभासदों का क्या कसूर था। इस समय चेयरमैन और उनके भाई बौखलाहट में सब कुछ करने को तैयार हैं मंगलौर की जनता सब जानती है जल्द ही इनकी हकीकत मंगलौर की अवाम के सामने आ जायेगी। इस दौरान मोहियुद्दीन अंसारी,नरेंद्र शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला