आरिफ नियाज़ी
आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी उभरती हुई कलाकार से जो एक साधारण परिवार से हैं और जो ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी हैं। ज़ीनत कुरैशी पुत्री नईम कुरैशी कुमराडी गांव जिला हरिद्वार उत्तराखंड की निवासी हैं जिन्होंने फिल्म जगत में बहुत कम समय मे अपनी मेहनत और लगन के बल पर आगे बढ़ रहीं हैं।हालांकि ज़ीनत कुरैशी की मेहनत और लगन को देखते हुए एम आर खान फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर ने वैब सिरिंज सुन में काम करने का मौका दिया है
इस वेब सीरीज़ पैंतीस एपिसोड हैं हर एपिसोड बेहद दिलचस्प बनाया गया है ताकि दर्शक नई जानकारी के साथ मनोरंजन भी कर सकें।इतना ही नहीं एम आर खान फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर अपनी पूरी टीम के साथ 9 जनवरी को मुंबई से दिल्ली आ रहे हैं जहां वह एक फैशन शो करेंगे इस कार्यक्रम के आयोजक शाहिद अंसारी है इस कार्यक्रम में भी अन्य कलाकारों के साथ ज़ीनत कुरैशी शामिल रहेंगी। उत्तराखंड की बेटी ने बालीवुड में नाम रोशन करने से जहां उनके माता पिता और पूरा परिवार बेहद खुश है वहीं गांव में भी बेहद खुशी का माहौल है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला