आरिफ़ नियाज़ी
बुग्गावाला पुलिस ने 26.12 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
बुग्गावाला एसओ अजय शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति तेलपुरा में स्मेक बेचने की फिराक में आ रहा है।सूचना पर टीम बनाकर हसना वाला तिराहे के पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शाहराज पुत्र सरफराज निवासी गागलहेड़ी सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया है आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 26.12 ग्राम स्मेक बरामद हुई है।
पकडे गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।आरोपी उत्तर प्रदेश थाना गागलहेड़ी से पहले भी जेल जा चुका है। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह,एसआई समीप पांडये,हैड कॉस्टेबल अरविंद भट्ट,विजय ,भागचंद, इमरान आदि शामिल रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला