आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के रामनगर में आगामी 8 जनवरी को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा और पूर्व सीएम हरीश रावत का भव्य स्वागत किया जाएगा।कांग्रेस के कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि आगामी 8 जनवरी को लंढोरा में कांग्रेस का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किरन मेहरा और पूर्व सीएम हरीश रावत शिरकत करेंगे। जिनका रामनगर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा उसके बाद सभी कार्यकर्ता लंढोरा के लिए रवाना हो जाएंगे।
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने एवं आने वाले 2024 के चुनाव को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में लंढौरा में 8 जनवरी को एक भव्य सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
हरिद्वार ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी और सचिन गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गयाथा 8 जनवरी को लंढोरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने बताया की कार्यक्रम में हरिद्वार जिले के कांग्रेस के पांचों विधायक भी अपने-अपने भारी समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचेंगे। हरिद्वार जिले के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, महानगर, नगर, ब्लॉक जिला पंचायत सदस्य ,समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
सचिन गुप्ता ने बताया कि लंढौरा में आयोजित सद्भावना कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा का रुड़की के रामनगर चौक पर भव्य स्वागत किया जाएगा जहां प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।तत्पश्चात लंढोरा में होने वाले सद्भावना सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। लंढोरा में होने वाले इस सद्भावना सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आगामी नगर निगम चुनाव व लोकसभा के चुनाव के विषय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और आगामी चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श
वे आगामी चुनाव की तैयारी पर रणनीति तैयार करेंगे
महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की के अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि हम अधिक से अधिक संख्या
में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाना है।
इस अवसर प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष सैनी ,राजवीर रोड, रितु कंडियाल ,हेमेंद्र चौधरी,अब्दुल कादिर,अजय तोमर , शैलेंद्र कुमार,सुशील कश्यप , शकील अहमद,मोहम्मद सलमान,मोहम्मद खालिद,आदिल फरीदी,अमित सोनकर,रईस आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला