Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर में बसपा विधायक और चेयरमैन आमने सामने,डॉ शमशाद ने जुटाई अपने समर्थकों की भारी भीड़, बसपा विधायक पर जमकर बरसे दिलशाद और डॉ शमशाद,विधायक से तोड़ा नाता

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

राजनीति में कब क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता कभी एक दूसरे के साथ रहने और राजनीति में साथ रहने की कसमें खाने वाले मंगलौर के एक ही पार्टी के नेता अलग अलग हो गए। मंगलौर की राजनीति में पिछले दो माह से कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है एक तरह जहां बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके साथ रहने वाले नगर पालिका चेयरमैन दिलशाद अहमद और डॉ शमशाद अहमद हैं।

मंगलौर में गीली सुखी लकड़ी को लेकर हुए दोनों नेताओं के बीच विवाद के बाद शुक्रवार को नगर पालिका के चेयरमैन दिलशाद अहमद और डॉ शमशाद ने अपने समर्थकों की भीड़ को बुलाया था जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे थे।इस दौरान डॉ शमशाद ने कहा कि हाजी सरवत करीम अंसारी को विधायक बनवाने में उनका बड़ा योगदान रहा है हाजी सरवत अंसारी किसी के इशारे पर इस तरह के हमले कर रहे हैं जिसमें वह कभी कामियाब नहीं होंगे अगर उन्हें अलग होना था तो कह सकते थे इस तरह के हमले कराने की क्या ज़रूरत थी।डॉ शमशाद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि दो दिन पहले जो घटना हुई उसने उन्हें सोचने को मजबूर कर दिया अब उनका हाजी सरवत करीम अंसारी से कोई नाता या कोई वास्ता मतलब नहीं रहेगा।

डॉ शमशाद ने कहा कि हाजी और उनके समर्थक उनपर जो आरोप लगाते रहे हैं वह तमाम झूठे और बेबुनियाद हैं उन्होंने मंगलौर की जनता का बिना किसी भेद भाव के विकास किया हैं आज भी उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।उनके सामने जाति बिरादरी कोई मायने नहीं रखती उनके दरवाज़े हमेशा मंगलौर की जनता के लिए खुले हैं। अब उन्होंने अपने आपको मंगलौर की जनता को सौंप दिया है जनता कहेगी तो चुनाव लड़ेंगे जनता नहीं चाहेगी तो वह नहीं लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की उससे लगता है अब दिलशाद अहमद जल्द ही अपने समर्थकों के साथ भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं।

डॉ शमशाद ने बसपा विधायक और उनके समर्थकों को मंच से चेतावनी दी की अब अगर किसी तरह का कोई हमला किया गया तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हमेशा हाजी सरवत को अपना समर्थन करते रहे उनके हर सुख दुख में शामिल रहे जिसका परिणाम उन्होंने इस तरह से दिया है। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री हाजी सईद अहमद ने मंच से सभी लोगों को संगठित रहने का आह्वान किया।वहीं पूर्व विधायक हाजी तस्लीम ने कहा कि कभी भी जनप्रतिनिधियों को इस तरह से लड़ना नहीं चाहिए उन्हें अपने कस्बे के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

इस मौके पर सतेंद्र राणा, हरजौली से निसार अली,घोषिपुरा से कुर्बान अली,हाजी अल्ताफ,हाजी मज़ाहिर सुल्तानपुर,ताजीम मुंडालान,अकबरपुर से अर्चित, लिब्बरहेड़ी से मेहरदीन, नूर अली सभासद,महबूब,सरफ़राज़,नोशाद अली,मोहम्मद उमर लाहबोली,सभासद अहसान,और प्रमुख समाजसेवी नदीम मलिक,ठेकेदार सत्तार मलिक, महबूब अंसारी,आदि बड़ी संख्या में लोगों ने अपने विचार रखे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369