Jan Mudde

No.1 news portal of India

केंद्र और झारखंड सरकार के निर्णय के खिलाफ जैन समाज उतरा सड़कों पर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। झारखंड में जैन तीर्थस्थल श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल में बदलने का फैसला वापस लेने की मांग को लेकर रुड़की में जैन समाज ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से फैसला वापस लिए जाने की मांग की और वापस न लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस संबध में विरोध जुलूस निकालने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन भी सौंपा।

दरअसल झारखंड के गिरिडीह जिले में अवस्थित पारसनाथ पहाड़ी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। पारसनाथ पहाड़ी दुनिया भर के जैन धर्मावलंबियों के बीच सर्वोच्च तीर्थ सम्मेद शिखरजी के रूप में विख्यात है। रुड़की में तीर्थ बचाओ आंदोलन के अंतर्गत एक आक्रोश रैली जैन मंदिर क़ानूनगोयान से शुरू होकर मेन बाजार, नगर निगम, चंद्रशेखर चौक सिविल लाइंस, रुड़की टाकीज चौक, रोडवेज होते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय तक पहुंची।

जहाँ जैन समाज द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और झारखंड मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किया जाना बड़ा दुर्भाग्य पूर्ण है इससे जैन समाज की आस्था को ठेस पहुंची है क्योंकि पर्यटन स्थल घोषित होने के बाद लोग वहां आस्था के साथ नही बल्कि पिकनिक के उद्देश्य से जाएंगे और वहां मंदिरा मांस का भी सेवन होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना फैसला बदलना होगा।

इस अवसर पर महापौर गौरव गोयल, विधायक प्रदीप बत्रा, सचिन गुप्ता, अनिल कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन, भूपेंद्र जैन इंदौरी, सुभाष चंद जैन, नवनीत कुमार जैन, एड. नवीन जैन, प्रदीप जैन, अरिंजय जैन, पुरुषोत्तम कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन, मनोज जैन, साधुराम जैन, सुभाष चंद जैन, सुधीर जैन, अतुल जैन, सुनील कुमार जैन, विकास जैन, अंकुर जैन, अमन जैन, वरुण जैन, उमंग जैन, उदया जैन, कविता जैन, सुगंधा जैन, रानी जैन, गुंजन जैन, मीनाक्षी जैन, भारती जैन, प्रीतम जैन, शलभ जैन, मुकुल जैन, राकेश जैन, अनुज जैन, आलोक जैन, मुकेश जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369