Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर में सुरक्षा एजेंसी पर बेरोज़गार युवाओं ने लगाया पैसे लेने का आरोप, लिखित परीक्षा बीच मे छोड़कर निकले सैंकड़ो युवक

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखण्ड में बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इसकी एक बानगी भगवानपुर ब्लॉक में देखने को मिली जहां सैंकड़ो युवकों को सुबह के समय ब्लॉक कार्यालय में बुलाया गया फिर भर्ती के नाम पर उनसे पैसों की डिमांड की गई जिससे गुस्साए युवक मौके से निकल गए।

दरअसल ज़िला सेवायोजन अधिकारी हरिद्वारद्वारा सभी विकास खंडों में एक पत्र भेजा गया है जिसमे सुरक्षा जवानों की भर्ती के बारे में लिखा गया है।लेकिन आज गांव गांव से बड़ी संख्या में पहुंचे बेरोजगार युवाओं ने सिक्योरिटी एजेंसी पर सुरक्षा जवानों की नोकरी देने के नाम पर लूट करने के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि दस हज़ार से लेकर 40 हज़ार रुपये कंपनी के अधिकारी ट्रेनिग और भर्ती के नाम पर वसूल रहे है ऐसे में बेरोज़गार होने के कारण वह कहां से मोटी रकम दें। इतना ही नही सभी बेरोज़गार युवक पैसे की बात सुनकर तुरंत कार्यालय से निकल लिए ।

वहीं कंपनी के अधिकारी का कहना है कि उनके यहां भर्ती के सभी नियम ऑनलाइन है । किसी से कोई पैसे की डिमांड नहीं कि गई है। उनकी कंपनी में हज़ारों की संख्यां में वर्कर कार्य कर रहे हैं।जब इस बाबत भगवानपुर बीडीओ जैनेंद्र भारद्वाज ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उनका इस भर्ती से कोई लेना देना नहीं है।उन्हें सेवायोजन अधिकारी का पत्र मिला था जिसपर उन्होंने ब्लॉक में एक कक्ष दिया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369