आरिफ़ नियाज़ी
किसान नेता आदिल फरीदी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर रुड़की कांग्रेस पार्टी के कैम्प कार्यालय पर आदिल फरीदी और उनके सैंकड़ो समर्थकों का जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि आदिल फरीदी किसान नेता है जिन्होंने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है जो अपने क्षेत्र में बेहद जिम्मेदार यक्ति माने जाते हैं ।
आदिल फरीदी गरीबो और असहाय लोगों की मदद करने में अग्रणी रहे हैं।हमेशा गरीबों की मदद करना उनकी आदत में शुमार है। सचिन गुप्ता ने कहा की आदिल फरीदी जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करते आए हैं।उन्होंने कहा कि आदिल अफरीदी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को काफी लाभ मिलेगा। 2024 के चुनाव में पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी सचिन गुप्ता ने कहा कि आदिल फरीदी किसान नेता के रूप में जाने जाते हैं जो किसानों की समस्याओं को भी समय-समय पर हल कराने में आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है कांग्रेस पार्टी आगामी 2024 में जीत का परचम लहराएगी।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए किसान नेता आदिल फरीदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही इस देश का विकास कर सकती है जबकि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा धर्म की राजनीति की है और धर्म की राजनीति करके ही वह हिंदू मुसलमान की भावनाओं को भड़काने का काम करती है। आदिल फरीद ने कहा कि भाजपा के पास कोई भी विकास का एजेंडा नहीं है झूठ का पुलिंदा है झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना भाजपा का काम रहा है अब जनता भाजपा के बहकाये में आने वाली नहीं है ।
आदिल ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने कभी किसी वर्ग का कोई भला नहीं किया बल्कि हिंदू मुसलमान के नाम पर वोट हासिल करने का काम किया है आज देश महंगाई की मार झेल रहा है बेरोजगार युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं लेकिन सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। सरकार धार्मिक भावनाएं भड़का कर वोट तो हासिल कर लेती है लेकिन उनके लिए कुछ नहीं करती जिसे जनता अब समझ चुकी है।इस दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में किसान नेता सलमान, इरफान अब्बासी,शमीम,अमजद,खालिद,मेहरबान,नाज़िम अब्बासी,इलियास अब्बासी,अरशद आदि का स्वागत किया गया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला