आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 190 वीं जयंती पर उनको याद किया साथ ही युवा पीढ़ी को उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की की ओर से मंगलवार को मलकपुर माजरा गांव स्थित अंबेडकर भवन में 19वीं सदी के महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की धर्मपत्नी माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
लोजमो अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी के संचालन में आयोजित समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी ने कहा कि तमाम उत्पीड़न, अत्याचार सहन करते हुए नारी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक क्रांति की लौ को फूले दंपत्ति ने बुझने नहीं दिया। उनके इसी मिशन को उनके बाद बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने आगे बढ़ाया। हमें इन महापुरुषों के बताए रास्ते पर आगे चलने का संकल्प लेना चाहिए। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर लोजमो संयोजक सुभाष सैनी, भाजपा नेता राजपाल माजरा,
समाजसेवी राजकुमार माजरा, युवा मोर्चा शाखा अध्यक्ष अनंत सैनी, इंद्रजीत सिंह, चौ तिलक राम सैनी, संजय प्रजापति, महेंद्र माजरा, अमित कुमार,चेयरमैन रामकुमार सैनी, संजय प्रजापति, प्रवीण सैनी, नीरज मिश्रा, महेंद्र माजरा, सचिन कुमार, अजीत सोनीवाल, संसार चंद भारद्वाज, धर्म वीर सैनी, सारिब सिद्दीकी, दानिश, हिमांशु, तिलक चौहान, कृष्ण कुमार आलीम पठान, वसीम खान, शेखर सैनी, सुरेन्द्र कुमार,किशन कुमार आदि जिम्मेदार लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला