आरिफ नियाज़ी
लंढौरा। चमन लाल महाविद्यालय में योग विज्ञान विभाग एवं राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित दो दिवसीय योग एक बेहतर स्वास्थ के विकल्प के रूप में विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का आज समापन हो गया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जगद्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वर महाराज एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. पुनीत पाठक ने योग से स्वस्थ रहने पर बल दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति सचिव अरुण कुमार हरित एवं कोषाध्यक्ष अतुल कुमार हरित ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने पतंजलि, चरक आर्यभट्ट के विचारों से अवगत कराया तथा स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का विकास हो सकता है, विषय पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में डॉ. अरुण कुमार मिश्र ने भारतीय गाय के शोध पर विस्तृत चर्चा की और बताया कि प्राण ऊर्जा की अधिकता ही योग है।
साथ ही यह भी अवगत कराया कि गाय के गोबर में 48 प्रतिशत ऑक्सीजन है। इसी श्रंखला में डॉ. पुनीत पाठक ने समय को मूल्यवान वस्तु बताया तथा योग की एकाग्रता विषय पर भी स्वामी सर्वानन्द के विचारों का उल्लेख किया। पतंजलि योग सूत्र को समझाने के लिए योग के सूक्ष्म स्वरूप को जानना अति आवश्यक है। आदर्श महाविद्यालय से आए डॉ. रविन्द्र कुमार ने मनुस्मृति के संकलनों पर प्रकाश डाला तथा योग को सर्वधर्मों के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नीशू कुमार एवं डॉ. अंकित कुमार द्वारा योग पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।
महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. दीपा अग्रवाल ने इस प्रकार के आयोजनों को छात्रहित के लिए बेहतर बताया साथ ही सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भी भेंट किये।कोषाध्यक्ष अतुल कुमार हरित द्वारा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला