रुड़की।
उत्तराखण्ड में महंगाई और बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है प्रदेश सरकार के खिलाफ सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए
सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते विभाग आम लोगों पर विधुत दरें बढ़ाकर उन पर बोझ डाल रहा है।भाजपा सरकार लोगों को सुविधाएं देने की बजाए महंगाई के बोझ तले दबाने पर उतारू है आमजन आज पूरी तरह त्रस्त है जिसका जवाब जनता आगामी चुनाव में भाजपा को देने का कामय करेगी।उन्होंने कहा कि देश मे लगातार बढ़ती महंगाई से हर तबके के लोग परेशान हैं अगर सरकार ने जल्द ही इस पर ध्यान ना दिया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।
दरअसल रुड़की में चंद्रशेखर चौक पर प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौधरी राजेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता के साथ साथ किसान व्यापारी और मजदूर बेहद परेशान है लेकिन सरकार पूरी तरह से बेखबर बनी हुई है।सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर है। वहीं अब सरकार ने बिजली दरों में वृद्धि कर एक और बोझ आमजन के सर पर डाल दियाहै उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मंहगाई के बोझ तले दबी जनता को नये साल में फिर से महंगाई का तोहफा दिया है।
कहा कि हाल ही में गैस के दामों में वृद्धि की गई और अब बिजली के दामों को बढ़ाकर सरकार ने दिखा दिया है कि यह आमजन की सरकार नही है। प्रदेश महासचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा भाजपा सरकार ने रसोई गैस, पेयजल, बिजली की दरों में भारी वृद्धि कर जनता पर महंगाई का बोझ लादने का काम किया है। सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए। पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी ने कहा कि विद्युत उत्पादक राज्य होने के बावजूद उत्तराखंड में बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि समझ से परे है यह ऐसा निर्णय है जो आम जनता के हित में नहीं है।
इस अवसर पर ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी, चौधरी राजेन्द्र, हाजी नौशाद अहमद,पंकज सोनकर, सलीम खान, श्रवण गोस्वामी, हेमेंद्र चौधरी, बिट्टू शर्मा, जितेंद्र सैनी, राहुल सैनी, शकील अहमद, उम्मेद गाजी,मकसूद हसन, संजय तोमर, रितु कंडियाल ,बिट्टू शर्मा आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला