Jan Mudde

No.1 news portal of India

एसटीएफ की घेराबंदी पर गन्ने के खेत मे जा घुसे एक युवती और दो युवक,काम्बिंग के बाद भी नहीं मिले आरोपी,मौके से हरियाणा नंबर की गाड़ी बरामद

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की: एसटीएफ के घेराबंदी करने पर हरियाणा नंबर में सवार एक युवती समेत तीन लोग गन्ने के खेत में फरार हो गये। जिसकी तलाश काफी समय तक पुलिस और एसटीएफ की टीम ने की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।हालांकि कार से एक नोटों का बैग बरामद होने की बात सामने आ रही है। कार की डिग्गी पुलिस से नहीं खुल पाई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। पुलिस की टीम ने फरार आरोपियों की तलाश में काम्बिंग की लेकिन शाम होने पर भी कोई पता नहीं चल पाया।

दरसअल सोमवार की शाम लगभग पौने चार बजे एसटीएफ देहरादून की टीम को एक सूचना मिली थी। जिसके आधार पर एसटीएफ की टीम छुटमलपुर से हरियाणा नंबर की कार के पीछे लगी थी। इस कार में एक युवती और दो युवक सवार थे। एसटीएफ के पीछा करने पर कार सवार लोगों ने बचने के लिए वाहन को तेज रफ्तार से दौड़ा रखा था। भगवानपुर से दिल्ली हाईवे होती हुई तांसिपुर के पास पाडली गुर्जर गांव के गन्ने के खेत मे पहुंच गई। इस दौरान कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे कार की स्पीड इतनी थी कि काफी दूर तक वह ब्रेक लगने के बाद घसीटती चली गई।

इसी बीच एसटीएफ ने सालियर गांव के पास पहुंचने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस को अलर्ट कर दिया था। जिसके बाद गंगनहर कोवताली पुलिस भी इनके पीछे लग गई थी। पाडली गुर्जर गांव के पास एक खाली प्लॉट में कुछ बच्चे खेल रहे थे। कार सवार युवती और दोनों युवक वाहन से उतर गये। बताया गया है कि कार में रखे एक बैेग को उठाने लगे। इसी बीच एसटीएफ और गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम इनके नजदीक पहुंची। उन्हें आता देख आरोपित बैग को कार में छोड़कर जंगल में फरार हो गये।

इस दौरान युवक बैग से कुछ रुपये भी उठाकर ले गये। गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम ने इनकी तलाश में घंटों तक कांबिग की, लेकिन इनका कोई पता नहीं चल पाया। एसटीएफ ने बैग कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि बैग में रुपये और अन्य सामान था। जिसे कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने कार की डिग्गी खोलने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। कार को कब्जे में लिया गया है। बताया गया है कि काफी देर बाद इनकी लोकेशन कलियर-हरिद्वार मार्ग की होने की मिली है। जिसके बाद पुलिस की टीम इनकी कलियर-हरिद्वार मार्ग पर तलाश करने में लगी है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि एसटीएफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन जब तक आराेपित जंगल में फरार हो गये थे। काफी तलाश के बावजूद कुछ पता नहीं चल पाया। कार में बैग के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369