Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर में भाजपा के निवर्तमान विधायक के आवास पर संत निर्मल दास महाराज का हुआ ज़ोरदार स्वागत,पूरे परिवार समेत जनप्रतिनिधियों ने भी लिया महाराज से आशीर्वाद

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

भगवानपुर में पूर्व भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के आवास पर जालंधर के संत निर्मल दास महाराज का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया ।इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल और उनके पूरे परिवार ने शॉल और माला देकर उनसे आशीर्वाद लिया।इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि संत निर्मल दास महाराज की उनके परिवार पर बड़ी कृपा रही है हमेशा उनके आशीर्वाद से उन्हें सफलता प्राप्त हुई है आज उनके आवास पर महाराज ने जो आशीर्वाद दिया है उनके वह सदैव आभारी रहेंगे।

देशराज कर्णवाल ने बताया कि संत निर्मल दास महाराज गरीबों और असहाय लोगों के मसीहा हैं जो गरीब और बेसहारा बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि महाराज ने जालंधर में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जो कार्य किया है वह अपने आप मे एक मिसाल है महाराज के देश ही नहीं विदेशों में बड़ी संख्या में अनुयाई मौजूद हैं।उन्होने जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल की उसी तरह स्वास्थ्य को लेकर भी आपकी भूमिका महत्त्वपूर्ण रही है।आज जालंधर महाराज के आशीर्वाद से काफी तरक्की कर चुका है।जालंधर ने नए आयाम स्थापित किये हैं।

महाराज ने सभी गरीबों को शिक्षा और सभी असहाये और निर्धन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य दिलाने का संकल्प लिया है। जो अपने आप मे एक मिसाल बन चुका है। महाराज का कहना है कि बुराईयों को त्याग कर हमेशा अच्छाई की ओर बढो तभी मानव का विकास होगा समाज मे बढ़ती नशे जैसी कुरीतियों को त्यागना होगा तभी मानव विकास हो सकता है।वहीं संत निर्मल दास महाराज ने सभी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया इस दौरान जहां पूर्व विधायक की पत्नी बैजंती माला और उनकी बेटी ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल,पूर्व विधायक की माता और स्वयं देशराज कर्णवाल के अलावा कई ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने महाराज का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान संत निर्मल दास महाराज ने कहा कि सभी को प्रभु की भक्ति में लीन रहना चाहिए प्रभु को हमेशा याद रखना चाहिए। संत निर्मल दास महाराज ने कहा कि परमात्मा को हर समय याद रखना चाहिए बुरी आदतों को त्याग दो कोई नशा नही करो। नशा करने से मानव गलत प्रव्रत्ति में पड़ जाता है। शराब बीड़ी सिगरेट भांग आदि को त्याग देना चाहिए आज समाज मे नशे की चलन बढ़ रहा है अगर सत्संग में नही जाओगे तो बुरी आदतों की चपेट में आ जाओगे इसलिए जब भी अवसर मिले तो सत्संग में ज़रूर जाओ।

सत्संग में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। ताकि बुरी चीज़ों से बच सको।इस मौके पर देशराज कर्णवाल ने शॉल देकर महाराज और उनके साथ आए लोगों का स्वागत किया वही उपस्थित लोगों ने महाराज के हाथों से प्रसाद भी लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369