आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखण्ड सरकार जहां महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पंचायत चुनाव में पचास प्रतिशत आरक्षण का लाभ तक दे चुकी है वहीं पंचायत चुनाव में विजयी महिलाएं विकास कार्यों को लेकर बुलाई गई बैठक में भी कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ताज़ा मामला रूड़कीं ब्लॉक में हुई बीडीसी सदस्यों ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्यों की बैठक का है जहाँ पर विकास कार्यों और अन्य विभागों की जानकारी के लिए यह बैठक बुलाई गई थी।
इस बैठक की खास बात यह रही कि बैठक में बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान तो बेहद कम संख्या में पहुंचे जबकि प्रतिनिधि के तौर पर किसी महिला का पति पहुंचा तो किसी ने अपना प्रतिनिधि भेज दिया ।
आलम यह रहा कि जब ब्लॉक के एडीओ रूड़कीं द्वारा प्रतिनिधियों को बैठक से बाहर जाने के लिए कहा गया तो एक नेता जी के इशारे पर एडीओ को अपना आदेश तुरंत ही वापस लेना पड़ा। बैठक में जिस रजिस्टर में सभी जनप्रतिनिधियों की एंट्री दर्ज कराई जा रही थी उसे भी गोपनीय रखा गया था। जब मीडिया कर्मियों ने उक्त रजिस्टर को देखने की कोशिश की तो उसे छुपा दिया गया दिखाया नहीं गया। हालांकि आज की बैठक में अधिकांश विभागों के अधिकारी पहुंचे थे जिसमें उनके विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दीगई ।
बैठक में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पेजयल और जल संस्थान के अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब ना मिलने पर कुछ प्रधान भड़क गए।इस दौरान रहमतपुर गांव के प्रधानपति नसीम मलिक और किशनपुर के प्रधान पति मोहम्मद तहसीन ने बैठक में विभागीय अधिकारी नीटू सिंह को जमकर खरी खोटी सुनाई।दोनों का आरोप था कि विभाग द्वारा टंकी का निर्माण कार्य अभी गांव में पूरा भी नहीं हुआ है और जल निगम ने सभी
सड़कें खुदवा डाली हैं जिनपर हादसे होने डर लगा रहता है इतना ही नहीं बैठक में पहुंचे दोनों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियो ने ऊर्जा निगम केअधिकारियों पर भी जमकर हमला बोला और रात में भी छापेमारी करने का गंभीर आरोप लगाया।
इस दौरान हंगामा बढ़ने पर भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वसन दिया कि लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। टंकी लगाने में जो खामियां सामने आ रही हैं उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।किसी की कोई समस्या है तो उनके दरवाज़े सभी के लिए 24 घंटे खुले हैं। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख लुबना राव ने की। इस मौके पर हरिद्वार ज़िले के अधिकारियों समेत ब्लॉक के सभी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला