Jan Mudde

No.1 news portal of India

तांसिपुर गांव में पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द और किरण चौधरी का हुआ फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़कीं के तांसिपुर गांव में स्वामी यतीश्वरानंद और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया । इस मौके पर पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि तांसिपुर गांव से उनका पुराना नाता रहा है त्यागी समाज भाजपा का वोट बैंक माना जाता है लगातार भाजपा क्षेत्र में मज़बूत हो रही है। स्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं विकास लगातार तेज़ी से हो रहा है। स्वामी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

भाजपा को मज़बूत करें और लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहरायें।उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है सबसे अधिक जनप्रतिनिधि और सदस्य भी भाजपा में हैं।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलती है भाजपा सरकार में सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं और लगातार विकास हो रहे हैं।धामी सरकार ने जो वायदे किये थे आज उन्हें पूरा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता रजत त्यागी और विनीत धीमान ने किया था कार्यक्रम का संचालन शेरो शायरी के साथ मोहम्मद इदरीस ने किया था।

इस मौके पर नगर पंचायत झबरेड़ा के चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह, मामचंद त्यागी, चेयरमैन सुशील राठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, ब्लाक प्रमुख कविंदर चौधरी, राजपाल सिंह, ललित मोहन अग्रवाल, जिला महामंत्री आदेश सैनी, पूर्व राज्य मंत्री सुरेश परिहार ,डॉ मधु, मंडी समिति के अध्यक्ष बृजेश त्यागी, भाजपा नेता अशोक चौधरी, भागमल,और पवन तोमर आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369