Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं डाक बंगले पर धूमधाम से मनाया गया पूर्व मंत्री यतीश्वरानंद जन्म दिन,केक काटकर मनाया जन्म दिन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के जिला पंचायत डाक बंगले पर पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी
यतीश्वरानंद का जन्म दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी द्वारा किया गया था। स्वामी जी का सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि जिस तरह से स्वामी यतीश्वरानंद लगातार जन सेवा में लगे हुए है दिन हो या रात स्वामी जी सभी की समस्या को प्रमुखता से सुनते हैं और उनका निराकरण करते हैं।

आज स्वामी का जन्म दिन है जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया है। आतिशबाजी के साथ जन्म दिन मनाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने सभी को लंबी आयु और स्वस्थ रहने का भी आशीर्वाद दिया।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी, राजपाल सिंह, भाजपा नेता आदेश सैनी,मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा,भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सागर गोयल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीश गौड, वरिष्ठ भाजपा नेता पवन तोमर, भाजपा नेता अफजाल अहमद,

नरेंद्र कुमार जैन ,चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सागर गोयल, रमेश जोशी ,प्रदीप पाल ,विपुल चौधरी ,सावित्री मंगला ,पवन तोमर, अनूप राणा, संजय त्यागी, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन महावीर चौधरी, भाजपा नेता अनीस अहमद गौड़ आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369