Jan Mudde

No.1 news portal of India

पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज के कैडेट्स द्वारा चलाए गया स्वच्छता अभियान

Spread the love

रूड़कीं राजकीय इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट द्वारा पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत रुड़की में सोनाली पार्क के समीप गंगा सफाई का कार्य किया सफाई का कार्य 84 वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह के दिशा निर्देश के अनुसार किया गया ।कैडेट्स को विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया,राजकीय इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रामकुमार वर्मा के निर्देशन में गंगा सफाई का कार्य किया, एन सी सी अधिकारी ने पॉलिथीन के बैग, प्लास्टिक के डिब्बे ,कूड़ा कचरा आदि को गंगा में न डालने के निर्देश दिए और अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहज के रखने की सलाह दी ।

इस अवसर पर नगर निगम के कर्मचारियों ने कूड़ा गाड़ी, झाड़ू ,टोकरी आदि की व्यवस्था कराई सफाई के दौरान कैडेट्स ने लगभग 90 किलो सूखा कचरा, पॉलिथीन आदि इकट्ठा कर कूड़ा गाड़ी में डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाहिनी के कार्यालय अधीक्षक रवि कपूर, हवलदार हीरा सिंह का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर सीनियर कैडेट्स हिमांशु यादव, कार्तिक कुमार , प्रियांशु पाल, आशु,युवराज , नितिन के साथ साथ लगभग 75 कैडेट्स उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369