आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की। कांवड़ पटरी स्थित प्रशासनिक भवन में उत्तराखंड किसान मोर्चा की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिसमें गन्ना मूल्य, गन्ना भुगतान, समय से पर्ची उपलब्ध ना कराना आदि समस्याओं को लेकर किसानों ने विस्तार से चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार की उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
उन्होंने कहा कि गन्ना मिल चले हुए लगभग 2 माह का समय बीत चुका है लेकिन आज तक भी गन्ने का मूल्य घोषित नहीं हुआ है। जिससे पता चलता है कि सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। सरकार को जगाने के लिए किसानों को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर सरकार खाद, बीज के रेट लगातार बढ़ती जा रहे हैं लेकिन किसानों की फसलों का रेट नहीं बढ़ा रही है। यदि सरकार गन्ने का भाव जल्द से जल्द घोषित नहीं करती तो किसान सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना पड़ेगा।
चौधरी महकार सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के हालात बेहद खराब है लगातार बिजली की कटौती बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मीटर की गलत रीडिंग और लाइनमैन के द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। जिसको लेकर किसान बिजली विभाग के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करेंगे। पंचायत में चौधरी सुरेंद्र लंबरदार, अकील हसन, दुष्यंत चौधरी, जॉनी कुमार, वीरेंद्र सैनी, सतवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, मुबारक अली, मुनेश त्यागी, संदीप, तेजपाल सिंह, मोहम्मद असद, नरेश लोहान, धर्मेंद्र, अनिल सैनी, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद जफर, मोहम्मद आजम, मोहम्मद ग़ालिब, राजकुमार, संतकुमार, मकर सिंह, सोमपाल सिंह, पवन कुमार, रोहित कुमार, चंचल चौधरी, विनोद रोड, प्रधान जयसिंह, अर्जुन सिंह, अमजद, समीर आलम आदि किसान उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला