Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के आवास विकास में चोरी का खुलासा करने में पुलिस नाकाम,सीसीटीवी कैमरों से भी नहीं मिली सफलता

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं के आवास विकास स्थित एलआईसी के पूर्व विकास अधिकारी के घर मे हुई लाखों के जेवरात और नगदी चोरी का गंगनहर कोतवाली पुलिस एक माह बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि इस बाबत पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सभी घटनाओं को लेकर पुलिस बेहद गंभीर है और जल्द ही इस चोरी का भी खुलासा कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि एल आई सी के पूर्व विकास अधिकारी एम एस शाह अपने परिवार के साथ नवम्बर के अंत मे दुबई गए हुए थे इसी दौरान बीती एक दिसम्बर की सुबह अज्ञात युवक ने बंद मकान का ताला तोड़कर पूरे घर को कई घंटे तक खंगाला। जिसके बाद चोर कमरे में रखे लाखों के कीमती जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गया था जिसकी चोरी की वारदात घर मे लगे सीसीटी कैमरे में कैद हो गई थी।

सूचना मिलने के बाद एल आई सी के पूर्व अधिकारी के बेटे और जान पहचान के लोगों ने घर को देखा तो उनके होश उड़ गए थे सभी सामान अलमारियों और बॉक्स से इधर उधर बिखरा हुआ था।सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत ही गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी थी पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के आज तक हाथ खाली हैं पुलिस अभी तक भी चोर तक नहीं पहुंच पाई है।

वहीं दुबई से वापस लौटने के बाद पूर्व विकास अधिकारी एमएस शाह पुलिस के लगातार चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें सिवाए आश्वासनों के कुछ नहीं मिला है। वहीं इस बाबत एसपी देहात स्वपन किशोर ने दावा किया कि जल्द ही उक्त चोर को पुलिस गिरफ्तार करेगी फिलहाल पुलिस घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करने में जुटी है। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369