आरिफ़ नियाज़ी
झबरेडा मे शिव मन्दिर के समीप महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा का पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करणवाल ने अनावरण किया.इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि उनके प्रस्ताव पर मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने झबरेडा आगमन के दौरान इसकी घोषणा की थी जिसका राजपाल सिंह सैनी के नेतृत्व मे पूरे सैनी समाज और सर्व समाज के सहयोग से इस भवन और प्रतिमा का अनावरण सम्भव हो पाया है
इसी प्रकार झबरेडा मे अम्बेडकर चौक और अम्बेडकर जल के नाम से मार्ग का निर्माण पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा मार्ग का नाम, शहीद राजा विजय सिंह मार्ग का नाम,चौधरी चरण सिंह प्रतिमा एम मार्गकानाम, डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम आजाद मार्ग का नाम की घोषणा सरकार द्वारा जल्द ही पूरी की जायगी। उन्होंने सैनी समाज औऱ सर्व समाज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यदि अन्य महापुरुषों की प्रतिमा भी स्वयं के ख़र्चे से की जा सकती है तो इसका सभी सर्व समाज मे सामाजिक समरसता का एक अच्छा संदेश जायगा।
इस मौके पर राजपाल सैनी, रोमां सैनी, डॉक्टर अनमोल सैनी,अविनाश सैनी,आत्माराम सैनी, दीपक सैनी, सुभाष सैनी, अमित कुमार गुप्ता, जय किशन लाल सैनी, ईशम सिंह सैनी, महिंदर मास्टर, अश्विनी सैनी, जसवीर सैनी, मुल्कराज सैनी, अनुज सैनी सभासद आदि सेंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला