आरिफ नियाज़ी
रूड़कीं के आज़ाद नगर चौक के खुलने पर भारतीय किसान यूनियन बेदी ने आज जमकर मिठाई वितरित करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार जताया हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस द्वारा फ़िर से चौक पर बैरिगेटिंग लगाकर चौक को बंद करा दिया गया जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन बेदी के नेताओं में भारी रोष व्याप्त है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आज़ाद नगर चौक से बैरिगेटिंग नहीं हटाये गए तो यूनियन के हज़ारों कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।इस दौरान भारतीय किसान यूनियन बेदी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन की मांग पर प्रशासन ने आज़ाद नगर चौक को पूरी तरह से खोल दिया है यूनियन पुलिस प्रशासन के साथ साथ एसपी देहात की भी आभारी है कि उनकी मांग को मान लिया गया अगर भविष्य में इस चौक को बंद करने की कोशिश की गई तो भारतीय किसान यूनियन बेदी आज़ाद नगर चौक पर ही धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
हालांकि किसान यूनियन के नेताओं के जाते ही पुलिस ने आज़ाद नगर चौक को पुनः बंद करा दिया। अब देखना यह है कि यूनियन का अगला कदम क्या होगा। इस दौरान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता ने भी किसानों को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन बेदी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला