Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के मनशा ग्लोबल स्कूल के छात्र छात्राओं ने तिजारती अखलाक शो में दिखाई अपनी प्रतिभा, स्कूली बच्चों की प्रस्तूति देख विधायक भी हुए कायल

Spread the love

रूड़कीं देहरादून मार्ग पर स्थित मनशा ग्लोबल स्कूल द्वारा आज तिजारती अखलाक शो का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं की प्रतिभा को देखकर दूर दूर से पहुंचे लोग भी हैरत में पड़ गए। स्कूल की फैकल्टी की लोगों ने जमकर तारीफ की। दरअसल आज तिजारती अखलाक शो में पहुंचे झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि उन्हें मनशा ग्लोबल स्कूल में पहुंचकर बहुत अच्छा लगा है मंशा ग्लोबल स्कूल लगातार तरक्की के नए आयाम स्थापित कर रहा है यहां के बच्चों की हिंदी इंग्लिश उर्दू और गणित जैसे विषयों के ज्ञान से वह काफी प्रभावित हुए हैं छोटे छोटे बच्चे भी इंग्लिश और गणित जैसे कठिन विषयों में भी काफी निपुण हैं स्कूल प्रबंधन और यहां की फैकल्टी इसके लिए बधाई के पात्र हैं ।

विधायक ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूरी उम्मीद है कि मनशा ग्लोबल स्कूल बहुत जल्द कामियाबी के नए आयाम स्थापित करेगा। कांग्रेस विधायक ने मनशा ग्लोबल स्कूल प्रबंधक की मांग पर जल्द ही स्कूल के सामने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण की घोषणा भी की। इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा एक प्रदर्शनी भी लगाई थी जिसे देखकर लोग काफी प्रभावित हुए। इस दौरान एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नैय्यर काज़मी ने कहा कि मनशा ग्लोबल स्कूल जैसे और भी संस्थान खुलने चाहियें ताकि ग्रामीण इलाकों मेंभी छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिल सके ।

उन्होंने कहा कि बड़े फख्र की बात है कि यह संस्था बड़ी मेहनत के साथ दीनी तालीम के साथ साथ आधुनिक शिक्षा भी छात्र छात्राओं को उपलब्ध करा रही है जिससे यह छात्र भी डॉक्टर और इंजीनियर बनकर देश की सेवा कर सकेंगे।उन्होंने कहा कि इस संस्था के सभी मेम्बरान को वह तहेदिल से मुबारकबाद देना चाहते हैं कि रूड़कीं जैसे शहर के लोगों के बीच आकर उन्होंने इस कंसेप्ट को रखा और बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने का बीड़ा उठाया।डॉ नैयर काज़मी ने कहा कि आज कुछ लोग अरबी मदरसों और उर्दू पढ़ने वालों को शक की नज़र से देखते हैं लेकिन उनका दावा है कि इन संस्थाओं से भी देश मे अब्दुल कलाम जैसे लोग निकलेंगे।

उन्होंने कहा कि आज किसी भी छात्र की प्रतिभा छुपी नहीं है यह बच्चे भविष्य में देश को अपनी सेवाएं देंगे और अपने गांव और शहर के साथ साथ अपने परिवार का भी नाम रोशन करेंगे। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर तबरेज़ प्रधान ने कहा कि आज के कार्यक्रम का मकसद तिजारत के बारे में जानकारी देना था तिजारत में अखलाक ईमानदारी दीनदारी होना बेहद ज़रूरी है।जिसे स्कूली बच्चों ने बेहतर तरीके से पेश किया। तबरेज़ प्रधान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि देश के प्रधानमंत्री का कहना है कि वह ऐसे छात्र देखना चाहते है जिनके एक हाथ मे कुरान और दूसरे में लैपटॉप हो वह ऐसा उसी तर्ज पर वह स्कूल के बच्चों को तालीम दे रहे हैं।

दीनी शिक्षा और आधुनिक शिक्षा पर उनके स्कूल की फैकल्टी छात्रों के साथ काफी मेहनत करते है जिसका परिणाम आज देखने को मिला है।इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तूति मंच पर दी गई।इस दौरान किसान नेता कमर आलम,परवेज़ शेखपुरी,कांग्रेस नेता राव साजिद,डॉ शहज़ाद,डॉ इकरामुल हक, पूर्व प्रधान अकरम बेडपुर, राव ताजमोहम्मद, राव इमरान,ज़ुबैर काज़मी, नूर आलम आदि बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369