आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखण्ड में भारतीय किसान यूनियन संग्राम का भारतीय किसान यूनियन बेदी में विलय हो गया। साथ ही उत्तराखण्ड में राजपूत महासभा का गठन किया गया जिसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव मुशर्रफ ने ढंडेरा निवासी राव सज्जाद को मुस्लिम राजपूत महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस दौरान राव मुशर्रफ ने कहा कि उत्तराखंड में मुस्लिम राजपूत महासभा राजपूतों के उत्थान के लिए कार्य करेगी। इतना ही नहीं मुस्लिम राजपूत महासभा मज़लूमो की लड़ाई प्रमुखता से लड़ेगी और मुस्लिम राजपूतों के बच्चों की तालीम पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।
मुशर्रफ ने कहा कि राजपूत महासभा के गठन होने से राजपूतों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजपूत महासभा उत्तराखण्ड में नए आयाम स्थापित करेगी। गांव गांव में संगठन को खड़ा किया जाएगा उन्हें आशा ही नहीं पूरी उम्मीद है कि राव सज्जाद संगठन को मज़बूत करेंगे और मुस्लिम राजपूतों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।इस दौरान नवनियुक्त मुस्लिम राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राव सज्जाद का गांव गांव से पहुंचे मुस्लिम राजपूतों ने पगड़ी और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान राव सज्जाद ने कहा कि वह उत्तराखण्ड में मुस्लिम राजपूतों के मसाईलों और उनकी समस्याओं को लेकर कार्य करेगी सभी गांव के छोटे और बड़े मुस्लिम समाज के लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम राजपूत संगठन गरीब और मज़लूम लोगों की आवाज़ उठाने का माध्यम बनेगा। इस मौके परराव इम्तियाज़ पुंडीर बढ़ेडी,राव जुनैद सिकंदरपुर,राव इरफान,राव तौसीफ,राव ज़ुबैर खेड़ी शिकोहपुर,राव इरफान ठेकेदार गढ़मीरपुर, राव दिलशाद उर्फ दिले खाँ आसफ़नगर,राव इमरान राव फैसल,राव शाकिर,राव हारून,हाजी यूसुफ, हाजी राव यूनुस,राव अखलाक,राव गफ्फार,मास्टर अमजद,हाजी राव सानू,ढंडेरा,राव नईम फौजी राव उमर, राव फ़ाज़िल,राव शाहबाज सिकरौढा,राव रहमान इब्राहिमपुर,हाफ़िज़ जमील,अरबाजआदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला