आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर क्षेत्र के लोगों को अब जल्द ही बिजली की समस्या से बड़ी निजात मिलेगी। देहरादून में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा मंगलौर के सबस्टेशन का ब्रहस्पतिवार को शिलान्यास किया गया। इस दौरान प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी द्वारा दिये गए प्रस्ताव पर जल्द ही 131 करोड़ की लागत से 220 केवी का सब स्टेशन मंगलौर में बनकर तैयार होगा। मंगलौर के लोगों ने जहां अपने विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी और देश की राष्ट्रपति का आभार जताया है वहीं उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंन्त्री का भी आभार जताया है।
इस दौरान बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी नेअपने कैम्प कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछले लंबे समय से मंगलौर कस्बे के साथ साथ गांव देहात में बिजली की बड़ी समस्या थी जिसके चलते लोग बिजली से अक्सर परेशान रहते थे लेकिन अब जल्द ही बिजली की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। हाजी सरवत करीम अंसारी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी का सब स्टेशन के लिए आभार जताया है। हाजी सरवत करीम अंसारी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि मंगलौर क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर है जिसके चलते बिजली का सब स्टेशन भी विकास के लिए नई इबारत पेश करेगा। इस मौके पर मंगलौर कि अवाम ने भी नए सब स्टेशन के लिए राष्ट्पति, सीएम और अपने क्षेत्रीय विधायक का आभार प्रकट किया है।
इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी मोहियुद्दीन अंसारी ने कहा कि करोड़ों की लागत से बनने वाले सब स्टेशन के लिए विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी और राष्ट्पति द्रोपदी मुर्मू का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने इस जवलंत समस्या की ओर अपना ध्यान दिया।विधायक हाजी सरवत अंसारी की मेहनत रंग लाई।इस मौके पर मोहम्मद याकूब मलिक, इसरार राव, मुजाहिद अंसारी, फिरोज कुरेशी, _इरशाद_ मलिक इरशाद प्रधान नौशाद अंसारी सलमान जमशेद हाजी खालिद शकील शेख आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला