Jan Mudde

No.1 news portal of India

यूपी में सपा की जीत से रूड़कीं के सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह,बांटी मिठाई

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तरप्रदेश में मिली समाजवादी पार्टी की जीत को लेकर उत्तराखण्ड के सपा कार्यकर्ताओं में भी जशन का माहौल है। समाजवादी पार्टी को मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव समीर आलम ने कैम्प कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी। सपा की जीत पर समीर आलम ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जीत का जशन मनाया । इस मौके पर समीर आलम ने कहा कि मैनपुरी में जीत भाजपा के अंत की शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी लोकसभा एवं खतौली विधानसभा सीट पर जीत तो अभी शुरुआत है, 2024 में भाजपा की हार तय है। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है राष्ट्रीय सचिव ने कहा की उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को मजबूत किया जायेगा और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जायेगा । उन्होंने कहा बीजेपी और कोंग्रेस का चेहरा जनता पहचान चुकी है इस बार सपा तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी और जीत का परचम लहरायेगी।

सपा की रिकॉर्ड मतों से हुई जीत को लेकर कार्यकर्ताओ में पार्टी कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है समीर ने कहा कि यह पूरी समाजवादी पार्टी के लिए बहुत ही खुशी के पल हैं सभी को अपनी ओर से समाजवादी पार्टी एवं उन लोगो को जो लोकतंत्र में अपना विश्वास रखते हैं उनको इस जीत की बधाई देता हूं ।भाजपा को जिताने में हर तरह से सत्ता का दुरुपयोग किया गया यहां तक वोटिंग के दिन वोटरों को वोट डालने से भी रोका गया वोटरों पर लाठीचार्ज तक किया गया।इस मौके पर मास्टर मुजम्मिल, मास्टर शौकीन, कमल आलम, निषाद अली, हाफिज मोहम्मद इरफान, समद, निशांत, दिनेश आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369