आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की शहर में यातायात की समस्या एवं अवैध अतिक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने यातायात निरीक्षक को ज्ञापन देकर उचित कार्यवाही की मांग की। इस दौरान कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने यातायात पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कानून पालन करने की आड़ में किए जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न एवं बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर शीघ्र ही समाधान करने की ज़ोरदार मांग की।
हालांकि इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में ज्ञापन यातायात निरीक्षक को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि रुड़की क्षेत्र में वर्षों से धूल फांक रही ट्रैफिक लाइट को तत्काल चलाया जाना आवश्यक है। नगर के भीड़भाड़ वाले बाजार में ट्रैफिक का नियमितीकरण और व्यवसायिक वाहनों का रूट निर्धारण किया जाना चाहिए। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र की जनता को अपनी जान माल से भुगतना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट का पालन करने से पहले किसी भी सड़क पर कारोबार करने वाले रेहड़ी पटरी व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। प्रशासनिक विफलता का खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। स्कूल के वाहनों का समय निर्धारण भी निश्चित किया जाना चाहिए जिससे एक साथ सभी वाहनों के प्रवेश से होने वाले जाम की समस्या ना हो। तेज आवाज वाले वाहनों एवं पटाखे वाले साइलेंसर प्रतिबंध एवं उचित कानूनी कार्रवाई की जानी आवश्यक है। साप्ताहिक बाजार को निर्धारित करने से पूर्व वाहनों की आवाजाही एवं पार्किंग की व्यवस्था निर्धारित करना आवश्यक है।
ज्ञापन देने वालों में ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी, प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश सैनी, कोऑर्डिनेटर रणबीर नागर, श्रीगोपाल नारसन, जिलाध्यक्ष मौ मुब्श्शीर, रितु कंडियाल, उदय जैन, मीरा धीमान, हेमेंद्र चौधरी, नवीन जैन, जितेंद्र सैनी, संजय गुड्डू, साहिल अहमद, जमाल अहमद, जाकिर हुसैन, गौरव ठाकुर, दीपक वर्मा, नितिन सैनी, सौरभ सैनी, नौशाद साबरी, कारी नवाब अली, इरफान अली, आस मोहम्मद, सुशील कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला