रूड़कीं राजकीय इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट द्वारा पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत रुड़की में सोनाली पार्क के समीप गंगा सफाई का कार्य किया सफाई का कार्य 84 वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह के दिशा निर्देश के अनुसार किया गया।
कैडेट्स को विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया,राजकीय इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रामकुमार वर्मा के निर्देशन में गंगा सफाई का कार्य किया, एन सी सी अधिकारी ने पॉलिथीन के बैग, प्लास्टिक के डिब्बे ,कूड़ा कचरा आदि को गंगा में न डालने के निर्देश दिए और अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहज के रखने की सलाह दी।
इस अवसर पर नगर निगम के कर्मचारियों ने कूड़ा गाड़ी, झाड़ू ,टोकरी आदि की व्यवस्था कराई सफाई के दौरान कैडेट्स ने लगभग 90 किलो सूखा कचरा, पॉलिथीन आदि इकट्ठा कर कूड़ा गाड़ी में डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाहिनी के कार्यालय अधीक्षक रवि कपूर, हवलदार हीरा सिंह का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर सीनियर कैडेट्स हिमांशु यादव, कार्तिक कुमार , प्रियांशु पाल, आशु,युवराज , नितिन के साथ साथ लगभग 75 कैडेट्स उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला