Jan Mudde

No.1 news portal of India

भंगेड़ी महावतपुर ज़िला पंचायत सदस्य की बढ़ीं मुश्किल,जिस स्कूल के प्रमाण पत्र दिखाए उसी ने किया इनकार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़कीं के भंगेड़ी माहावतपुर ज़िला पंचायत सीट पर निर्वाचित ज़िला पंचायत सदस्य खुर्शीदा पत्नी शहज़ाद की मुश्किलें बढ़ने लगीं हैं। सूचना के अधिकार अधिनियम में खुर्शीदा की शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र फ़र्ज़ी पाए गए हैं। भंगेड़ी गांव के पूर्व प्रधान गफ्फार और उनके बेटे अनस ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य खुर्शीदा पत्नी शहज़ाद के शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम में मांगी गई थी जिसमें खुर्शीदा के सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र फ़र्ज़ी हैं जिन स्कूलों से खुर्शीदा को उत्तीर्ण दर्शाया गया है उन स्कूलों ने भी इसकी पुष्टि कर दी है ।

उन्होंने कहा कि खुर्शीदा के सभी प्रमाण पत्र फ़र्ज़ी हैं जिनकी जांच होनी चाहिए। गफ्फार ने कहा कि शासन पर प्रशासन को मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ज़िला पंचायत सदस्य की सदस्यता निरस्त करनी चाहिए। उन्होंने खुर्शीदा और उनके पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि खुर्शीदा ने झूठे और गलत तथ्य पेश कर ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है जनता को गुमराह किया गया कि वह शिक्षित है लेकिन हकीकत अब जनता के सामने आ चुकी है प्रशासन को तत्काल इसमें कार्यवाही करनी चाहिए।

गफ्फार ने कहा कि कुछ दिन बाद दूध का दूध और पानी हो जायेगा।उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी से जल्द से जल्द ज़िला पंचायत सदस्य खुर्शीदा की सदस्यता खत्म करने की मांग की।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369