आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार ग्रामीण निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हुए रामजीलाल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं उन्होंने हरिओम का नाम लेकर अधिकारियों के साथ साथ गांव गांव के लोगों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है जिसका उदाहरण उनकी विभाग से रिटायमेंट की बिदाई पार्टी में भी देखने को मिला।इस पार्टी में जहां रामजीलाल के पूरे परिवार समेत सभी रिश्तेदार और स्टाफ के लोग पहुंचे थे तो वहीं अन्य विभागों के अधिकारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सभी लोगों ने अधिशासी अभियन्ता रामजीलाल को बेहतर कार्यशैली सरल स्वभाव और उच्च विचार वाला व्यक्ति बताया।
इस दौरान अन्य विभागों के अधिकारी भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे वहीं इस दौरान सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने रामजीलाल के व्यवहार की जमकर तारीफ की। इस दौरान अधिशासी अभियंता रामजीलाल ने कहा कि यह पल उनके लिए एक यादगार और ऐतिहासिक पल रहेगा। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से हरिद्वार ज़िले में रहे जहां अलग अलग तरह के अधिकारी मिले लेकिन सभी को उनका भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने कार्य को हरिओम के नाम से शुरू किया और हरिओम के आशीर्वाद से उनके सभी काम बनते चले गए।
उन्होंने अपने विभाग के सभी कर्मचारियों की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि वह जहां भी रहेंगे सभी को याद करते रहेंगे।इस दौरान कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता मीनल गुलाटी ने किया।इस दौरान एई इंद्र सिंह चौहान,तारीख़ ज्याद, नीरज गर्ग, अनिल शर्मा,माया सिंह चौहान,जे ई प्रदीप सैनी, सुनील तोमर,अनिल कुमार,बीएल पैन्यूली,अनुराग शर्मा,तेलूराम गौतम,संदीप कुमार,रविन्द्र कुमार,अनुज कुमार,देहरादून से सहायक अभियंता रमेश चंद थपलियाल,अधिशासी अभियंता अनिल कुमार,वाई डी पांडे,आलोक सिंह,जटा शंकर श्रीवास्तव,द्वारिका प्रसाद नोटियाल, आशा पंथरी, परमजीत सिंह,किशनपाल सिंह,तेलूराम सिंह,कुलदीप सिंह, मुन्नालाल,बीजी शुक्ला आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला