आरिफ़ नियाज़ी
नारसन ब्लॉक में तहसील दिवस के मौके पर लगभग बीस शिकायतें पहुंची जिनमे अधिकांश शिकायतों का जॉइंट मजिस्ट्रेट तहसील प्रशासन ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया जबकि कुछ शिकायतों को सम्बंधित विभाग को भेज दिया गया। तहसील दिवस में प्रधानमंत्री आवास योजना चकरोड और नाले पर अतिक्रमण जैसी शिकायतें मुख्य रूप से पहुंची थीं जिनको जॉइंट मजिस्ट्रेट ने गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित विभाग को भेज दिया।
वहीं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के तहसील दिवस में ना पहुंचने पर जॉइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे जवाब तलब किया है। दरसअल नारसन ब्लॉक में आज तहसील दिवस रखा गया था जिसमें लगभग सभी विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचे थे एक गांव निवासी किसान ने सड़क निर्माण ना होने की शिकायत की तो जॉइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेनी चाही तो कोई भी विभाग का अधिकारी मौजूद नहीं था जिस पर जॉइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह काफी नाराज हुए उन्होंने तहसीलदार को लोक निर्माण विभाग के आधिकारियों से जवाब तलब किया है।
वहीं चकबंदी और ऊर्जा निगम से जुड़ी शिकायतों को भी जॉइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने समाधान के लिए विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। इस दौरान तहसीलदार रूड़कीं शालिनी मौर्य,नायब तहसीलदार मंगलौर बृजमोहन आर्य,बीडीओ नारसन आलोक गार्ग्य,एबीडीओ सुभाष सैनी,एडीओ सुनील रावत,एडीओ कृषि सुनील सैनी,एडीओ पंचायत धर्मपाल सिंह तेजवान,खाद्य पूर्ति विभाग से हिमांशु रावत,श्री त्रिपाठी, ऊर्जा निगम,चकबन्दी विभाग,पेजयल, पशु चिकित्सक ,स्वास्थ्य विभाग समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला