Jan Mudde

No.1 news portal of India

पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोमर क्रिकेट टीम के मैनेजर नियुक्त,टीम को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं एडवोकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोमर को क्रिकेट टीम ई के मैनेजर पद की ज़िम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर नवनियुक्त टीम मैनेजर प्रवीण तोमर ने कहा कि उनका ई टीम को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रवीण तोमर ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए एक मेहनती और बेहतर खिलाड़ी अपनी टीम का नाम रोशन करता है।

क्रिकेट की ई टीम का मैनेजर के पद पर प्रवीण तोमर की नियुक्ति से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। तोमर ने कहा कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरेंगे और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में उनका पूरा सहयोग रहेगा।इस दौरान प्रवीण तोमर ने ई टीम का भी आभार जताया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369