Jan Mudde

No.1 news portal of India

श्रीमती तारावती इंस्टीटयूट के वार्षिकउत्सव में सांकृतिक कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा,छात्रों को किया संम्मानित

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड एलाइड साइंसेज रुड़की द्वारा नेशनल फार्मेसी वीक का समापन व वार्षिकोत्सव जुनून 2022 कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम के जरिए लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने अपनी प्रस्तूति देकर जमकर वाहवाही लूटी।

गौरतलब है कि श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अथिति इंस्टिट्यूट के संस्थापक रमेश चंद्र शर्मा, डॉ शिवानंद एम पाटिल सदस्य फार्मेसी कॉउन्सिल ऑफ इंडिया, संस्था निदेशक डॉ पंकज शर्मा, माया देवी, निधि शर्मा द्वारा सुयक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूट के संस्थापक रमेश चंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं को फार्मेसी के बढ़ते अवसरों से अवगत कराते हुए उनके सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि वह मनोयोग से अपना अध्ययन पूरा करें व विद्यार्थियों ने जो कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं उनसे साफ है कि विद्यार्थियों में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है। कार्यक्रम में देशभक्ति पर एक नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमें सभी आनंदित हो गए। कार्यक्रम में बेटी बचाओ व एसिडअटैक पर एक नाटक प्रस्तुत किया जिससे सभी भाव विभोर हो गए। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोलो डांस, गुजराती डांस, पंजाबी डांस, गढ़वाली डांस, हिमाचली डांस, हास्य नाटक, फैशन शो समेत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्था ने बी फार्मा, डी फार्मा, एम फार्मा आदि परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नेशनल फार्मेसी वीक के दौरान आयोजित हुई रंगोली, प्रश्नमंच, फूड स्टॉल, कैरम, चैस, डेकोरेशन में विजय प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
क्रिकेट में तारावती मेमोरियल कप 2022 जीती हुई टीम बी. फार्मा अंतिम वर्ष को प्रदान की गई। वही वॉलीबॉल में विजय टीम को भी सम्मानित किया गया मैन ऑफ द मैच बी फार्मा के छात्र हर्षवर्धन व मैन ऑफ द सीरीज डी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र निखिल को प्रदान किया गया

कार्यक्रम में छात्र प्रणव शर्मा, सिद्धांत, हिमांशु सैनी, शुभम लखेरा, अभिषेक द्वारा सीता हरण होने के बाद रावण और अंगद संवाद का बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। संस्था के निदेशक डॉ पंकज शर्मा द्वारा अतिथियों को बैच लगाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शौर्य शर्मा , स्वस्ति शर्मा, कार्यक्रम सचिव डॉ शम्मी चड्ढा, सुभाष चंद, विजय अरोड़ा, ऋतु सैनी, चित्रा गुप्ता, शालिनी पुंडीर, स्नेहा सैनी, रोबिन सिंह, हर्ष अग्रवाल, नेहा गुप्ता, शिप्रा राजपूत, दुष्यंत पुंडीर, दीपक सैनी, राधेश्याम, आशुतोष रंजन, अमित शर्मा, अजय, शिवम छात्र-छात्राओं सहित कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकुश, अनंत, अबु ताला, परिधि कपिल द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369