आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कींआईआईटी में 175 वें स्थापना दिवस की धूम रही जिसमें कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की । इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर आई आई टी पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शिरकत की। इस मौके पर ओम बिरला ने कहा कि रूड़कीं आईआईटी के छात्रों ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपने संस्थान का नाम रोशन किया है आज रूड़कीं आई आई टी के छात्र छात्राएं अपने हर फील्ड में अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं उन्होंने आई आई टी की फैकल्टी की भी जमकर सराहना की उन्होंने कहा कि आई आई टी रूड़कीं की फैकल्टी के योगदान को भी नहीं भुलाया जा सकता।
उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आईआईटी रुड़की सदैव राष्ट्र सेवा में समर्पित रहेगा और भारत के लिए विश्व गुरु की योग्यता और पहचान सुनिश्चित करेगा। संस्थान के कई पूर्व छात्रों के प्रौद्योगिकी और सामाजिक भारत और विदेशों में सफल रहे हैं। ये पूर्व छात्र आईआईटी रुड़की की विरासत को आगे ले जा रहे हैं। ओम बिरला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने इस देश को विकास के नए आयाम दिए हैं आज देश बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है इस देश को दुनिया की सबसे मज़बूत देश बनाना है।
उन्होंने कहा कि आई आई टी के छात्र भारत को नया देश बनाने में अपना अहम योगदान दें। पुराने छात्र भी संस्थान और देश हित मे कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भारत हर सैक्टर में सबसे बेहतर नज़र आए इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं मैडीकल और एग्रीकल्चर सैक्टर में देश आगे बढ़ रहा है। रूड़कीं आई आई टी में स्मारक डाक टिकट जारी करने के अवसर पर उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में भारत सरकार के डाक विभाग के सचिव विनीत पांडे ने कहा कि आईआईटी रुड़की प्रौद्योगिकी शिक्षा और समाज के विकास में अहम योगदान देने वाला बेहतर संस्थान है।
संस्थान के सफर में इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी करना उनके लिए सम्मान की बात है। 175वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट,सिक्का और एक कॉफी टेबल बुक का लोकर्पण भी किया गया। साथ ही आईआईटी रुड़की के प्राचीन गौरवशाली इतिहास को दुनिया के सामने रखा गया ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला