आरिफ़ नियाजी
धनोरी नेशनल इंटर कॉलेज में अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन द्वारा ब्लॉक प्रमुख ज़िला पंचायत सदस्य एवं राज्य सभा सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधक भी पहुंचे।इस दौरान राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी को एसोसिएशन द्वारा मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया। कल्पना सैनी ने कहा कि वह भी स्कूल की प्रबंधक रहीं हैं और अशासकीय विद्यालय के शिक्षकों की समस्याओं को बेहतर तरीके से जानती है।उन्होंने विश्वास जताया कि जो भी अशासकीय विद्यालय के प्रबंधकों की मांगें हैं उन्हें प्रदेश सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
उन्हें पूरी उम्मीद है कि सरकार उन मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी। राज्यसभा सासंद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि अशासकीय विद्यालय की समस्याओं को वह बखूबी जानती हैं लंबे समय से उनमें नियुक्ति नहीं हुई है वहीं शिक्षकों के सामने भी बड़ी चुनोती है लेकिन वह इस बाबत प्रदेश सरकार के समक्ष इन समस्याओं को प्रमुखता से रखेंगी। कल्पना सैनी ने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ होती है जिसके बिना मनुष्य पशु समान होता है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अशासकीय विद्यालय के शिक्षकों के योगदान की काफी प्रशंसा भी की। कल्पना सैनी ने कहा कि अशासकीय विद्यालयों में सरकार के सहयोग के बिना भी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहती है यह बड़ी बात है। इतना ही नहीं इन विद्यालयों का परीक्षा फल भी उच्च कोटि का रहता है। उन्होंने इस मौके पर अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं का शासन स्तर से समाधान करने का आश्वासन भी एसोसिएशन को दिया ।
इस मौके पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार अशासकीय विद्यालयों में हो रही नियुक्ति में घोटालो का आरोप लगाती है जबकि आज तक एक भी विद्यालय में गड़बड़ी की कोई पुष्टि या घोटाला सामने नहीं आ पाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए सभी आयोग संदेह के घेरे में रहे हैं हमेशा उनमें बड़े बड़े घोटाले उजागर हुए हैं। इसलिए वह आयोग का विरोध करते है ।वहीं एसोसियेशन के प्रदेश सरंक्षक चन्द्र मोहन पयाल ने कहा कि 75 प्रतिशत से अधिक बच्चों को अशासकीय विद्यालय में गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जा रही है जबकि सरकार वेतन के अलावा कुछ नहीं देती।
एसोसिएशन के महामंत्री विमल नेगी ने कहा कि अशासकीय विद्यालयों को लेकर प्रदेश सरकार का रवैया हमेशा सौतेला रहा है इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ खुलेआम पक्षपात होता आया है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।नेशनल इंटर कॉलेज धनोरी के प्रबंधक एवं एसोसिएशन के कार्यकरिणी सदस्य तथा प्रबंधक आदेश सैनी द्वारा सभी आगन्तुकों का फूल मालाओं और शॉल से ज़ोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल,ज़िला सरंक्षक राजकुमार चौहान,उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता,प्रबंधक जयंत चौहान,ज़िला पंचायत सदस्य एवं राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरविंद राठी,हर्ष कुमार दौलत, रजनीश गोयल,सरित कुमार, एल,ओ पी जी गर्ल्स इंटर कॉलेज लालढांग के प्रधानाचार्य एम सी हतेली आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला