Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर के ब्रह्मपुरजट्ट गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार,दोनों पक्षों के एक दर्जन घायल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरजट्ट गांव में बच्चों के विवाद ने इतना तूल पकड़ा की मामला बड़ो तक पहुंच गया। जिसमें दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे धारदार हथियार चले जिसमें दोनों पक्षों के एक गर्भवती महिला समेत लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं जिनमे दो की हालत को गंभीर देखते हुए सिविल होस्पिटल से हायर सैन्टर ऐम्स रैफर किया गया है।फिलहाल मंगलौर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल ब्रह्मपुरजट्ट निवासी नरेंद्र पुत्र हरफूल के मुताबिक गांव में देर शाम घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद बढ़ गया विवाद ने इतना तूल पकड़ा की मामला बड़ों तक पहुंच गया जिसके चलते एक पक्ष की ओर से नरेंद्र पुत्र हरफूल,राजा पुत्र नरेंद्र,मोहित पुत्र रणतेज, जोगिंदर पुत्र हरफूल,बृजेश पुत्र सिमरता,कुलदीप पुत्र मुकेश,कुलबीर पुत्र सुनील जबकि दूसरे पक्ष के मोहर सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह,इसम सिंह पुत्र मोहर सिंह, मांगी पत्नी इसम सिंह ,राहुल पुत्र मोहर सिंह,आदि के बीच जमकर लाठी डंडे और पथराव हुआ इतना ही नही धारदार हथियार भी चले जिसमें मौके पर अफरातफरी मच गई हंगामा बढ़ता देख मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई

जिसके बाद 108एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को रूड़कीं के सिविल होस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ से दो की हालत को गंभीर देखते हायर सैन्टर ऋषिकेश रैफर किया गया है।फिलहाल मंगलौर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369