Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगर पंचायत झबरेड़ा डेंगू से बचाव के लिए कर रही कीटनाशक दवाई का छिड़काव, नालियों की गंदगी और कूड़े के ढेर से मिली कस्बे को निजात

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

डेंगू जैसी बीमारी से बचाव के लिए नगर पंचायत झबरेड़ा बेहद गंभीर नज़र आ रही है। कस्बे में कीटनाशक दवाई का छिड़काव तेज़ कर दिया गया है।कस्बे में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है सफाई कर्मचारियों को कस्बे की साफ सफाई रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। कस्बे की नालियों में गंदगी को लगातार साफ किया जा रहा है इसके लिए अलग अलग मोहल्लों में सफाई कर्मचारियों को ज़िम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि हरिद्वार ज़िले में जहां डेंगू और वायरल जैसी बीमारी फैलने से लोग बेहद परेशान है वहीं नगर पंचायत झबरेड़ा डेंगू जैसी बीमारी को लेकर बेहद गंभीर नज़र आ रही है।

कस्बे में टोरेंटो मशीन द्वारा जगह जगह कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है ताकि डेंगू जैसी बीमारी के मच्छर पैदा ना हों सकें। कूड़े के ढेर और नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी नालियों की गंदगी को भी दूर करने में जुटे है। इसके लिए नगर पंचायत कर्मचारियों की अलग से एक टीम लगाई गई है जो सफाई कर्मचारियों से मोनेटरिंग करेगी । वहीं नगर पंचायत झबरेड़ा चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि डेंगू जैसी बीमारी से बचाव के लिए कस्बे में नगर पंचायत द्वारा लगातार कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है।

कस्बे में साफ सफाई रखने की ज़िम्मेदारी नगर पंचायत झबरेड़ा की है जो कस्बे को क्लीन,ग्रीन और एक मॉडल के रुप मे कस्बे को स्थापित करना चाहती है। इसमें काफी सफलता भी मिली है।

कस्बे के लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए नगर पंचायत लगातार प्रयासरत है। चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि कस्बे की साफ सफाई को लेकर नगर पंचायत बेहद गंभीर है पहले से अधिक कस्बे में विकास कार्य हुए है । डेंगू जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चालाया गया है जो लगातार जारी रहेगा ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369