आरिफ़ नियाजी
मंगलौर डिलाइट ढाबे पर फायरिंग की जांच के लिए हरिद्वार से फोरेंसिक टीम और मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची जहां फायरिंग के साक्ष्य जुटाए। गौरतलब है कि ब्रहस्पतिवार की देर रात मंगलौर बाईपास स्थित अबुल कलाम चौक पर डिलाइट ढाबे पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी थी जिससे मौके पर हड़कम्प मच गया था। मंगलौर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
आज सुबह हरिद्वार से फोरेंसिक टीम और मंगलौर कोतवाली पुलिस भी ढाबे पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।फोरेंसिक टीम ने मौके से फायरिंग के फिंगर प्रिंट के साथ साथ वीडियो ग्राफी और फोटो भी लिए हैं।फोरेंसिक टीम फायरिंग करने की दूरी से लेकर सभी एंगल से गंभीरता से जांच करने में जुटी है। वहीं इस मामले में डिलाइट ढाबे के स्वामी हाजी मोहम्मद आलम ने कहा कि उनका कुछ समय पूर्व पीर की वेशकीमती ज़मीन को लेकर विवाद हुआ था उन्हें आशंका है कि उन्होंने ही उन पर जानलेवा हमला कराया होगा। लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों का पता लगाएगी और आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।
वहीं इस बाबत सीओ मंगलौर पंकज गैरोला का कहना है कि देर रात एक ढाबे पर फायरिंग की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई थी जिसकी जांच जारी है।वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला