आरिफ़ नियाज़ी
एक तरफ जहां मंगलौर डिलाइट ढाबे पर हुई फायरिंग की जांच पुलिस ने अब तेज़ कर दी है तो वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाकर हरिद्वार रवाना हो चुकी है। हालांकि इस मामले में अब आरोप प्रतियारोप का दौर भी तेज़ हो चुका है। एक तरफ जहां ढाबा स्वामी हाजी मोहम्मद आलम ने कुछ प्रोपेर्टी डीलरों पर ज़मीनी विवाद को लेकर हमले के गंभीर आरोप लगाए हैं वहीं अब प्रोपेर्टी डीलरों ने भी आरोपों का सख्ती से जवाब दिया है। प्रॉपर्टी डीलर सरफराज का कहना है कि हाजी मोहम्मद आलम फायरिंग जैसे गंभीर मामले में उनका और उनके कुछ साथियों का नाम लेकर उनकी छवि को धूमिल कर रहे हैं।
इस तरह की बात वह कभी सोच भी नहीं सकते ।हाजी उनके एक अच्छे पड़ोसी हैं जिनसे हर रोज़ बात होती है लेकिन पीर की ज़मीन को लेकर ज़रूर कुछ मनमुटाव हुआ था लेकिन फायरिंग जैसी घटना वह कभी सोच भी नही सकते हैं। मीडिया में नाम सामने आने पर उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उनकी मंशा किसी के दिल को ठेस पहुंचाने की नहीं है कभी इस तरह का विचार उनके संज्ञान में आ भी नहीं सकता है।सरफराज और अंज़ार ने कहा कि आरोप लगाने वाले यक्ति को पहले बेहतर तरीके से सोचना और समझना चाहिए पुलिस जांच कर रही है जल्द ही सच सामने आ जायेगा।
उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है।
गौरतलब है कि ब्रहस्पतिवार की देर रात मंगलौर हाइवे पर अब्दुल कलाम चौक पर बदमाशों ने डिलाइट ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी जिससे मौके पर हड़कम्प मच गया था ।फिलहाल हरिद्वार से फोरेंसिक टीम और मंगलौर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला