आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं हरिद्वार विकास प्राधिकरण लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है प्राधिकरण की टीम अवैध निर्माण को लेकर बेहद गभीर नज़र आ रही है आज प्राधिकरण के सयुंक्त सचिव विजय नाथ शुक्ला द्वारा 38 अवैध निर्माण के वादों की सुनवाई प्राधिकरण के कार्यालय में की गयी।इस दौरान अनुपस्तिथ लोगों के विरूद्ध सील आदेश और सील का कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया ।इस दौरान प्राधिकरण के सयुंक्त सचिव विजय नाथ शुक्ला ने बताया की जिन लोगों द्वारा अपने निर्माण का मानचित्र के अनुसार निर्माण नही किया गया है उनको एक सप्ताह के अंदर समन मानचित्र प्रस्तुत किए जाने के सख्त निर्देश मौक़े पर दिए गये हैं।
अवर अभियंताओं तथा सहायक अभियंताओं को स्वीकृत मानचित्र की मौक़े पर जाँच कर आख्या प्रस्तुत किए जाने के भी निर्देश सयुंक्त सचिव द्वारा दिए गये हैं। सुनवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत , उमापती भट्ट ,बलराम सिंह तथा संजीव अग्रवाल अवर अभियंता एवं वाद सहायक उपसतिथ रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला