Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा के लाठरदेवा शेख में पूर्व भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने किया 78 लाख की सड़क के कार्य का शुभारम्भ,बड़ी संख्या में रहे ग्रामीण मौजूद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा के लाठरदेवा शेख गांव में भाजपा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की याचिका पर 78 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का गांव में आज निर्माण कार्य का शुभारम्भ हुआ। लाठरदेवा शेख गांव में 78 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शुभारम्भ करने पहुंचे पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उनकी सरकार सभी गांव के विकास को लेकर वचनबद्ध है गांव गांव का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़ द्वारा उन्हें अपने गांव की गली मोहल्ले की सड़कों को लेकर एक प्रस्ताव दिया गया था जिसके बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष एक याचिका दायर की थी उसी याचिका पर 78 लाख की सड़क निर्माण को मुख्यमंन्त्री द्वारा स्वीकृति दी गई थी उसी कार्य का शुभारम्भ आज किया गया है जबकि उसका शिलान्यास पहले हो चुका था।देशराज ने कहा कि वह उत्तराखण्ड सरकार के मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद आभारी हैं जिन्होंने इस गांव के विकास को नए आयाम दिए।देशराज कर्णवाल ने कहा कि उक्त सड़क का शिलान्यास काफी समय पहले कर दिया गया था लेकिन किसी कारण वंश ठेकेदार इस कार्य को नहीं कर पाया था

आज इस सड़क के कार्य का शुभारम्भ कर दिया गया है जल्द ही इस सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।देशराज कर्णवाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का कोई भी गांव कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता ना रहे उसी कार्य को आज वह भी पूरा करने आए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी जिस तरह से प्रदेश के विकास को लेकर बेहद गंभीर है उससे आने वाले समय मे भाजपा को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं तीन साल तक सड़क की गुणवत्ता पर कोई सवाल खड़ा नहीं होना चाहिए नहीं तो उसके ज़िम्मेदार लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी होंगे।

गांव की जनता और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़ ने भाजपा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल और प्रदेश सरकार का आभार जताया।अनीस गौड़ ने कहा कि लाठरदेवा शेख की गली मोहल्ले अब कच्चे नहीं रहेंगे 78 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क से गांव का चहुमुखी विकास होगा।जिस तरह से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने उनके प्रस्ताव पर याचिका दायर की थी और सड़क स्वीकृत हुई है यह अपने आप मे एक बड़ा कार्य है वह भाजपा सरकार के भी बेहद आभारी हैं कि इस गांव में विकास की नई इबारत जो लिखी जाएगी वह देशराजकर्णवाल और भाजपा सरकार की कोशिश होगी।इसका श्रेय देशराज कर्णवाल को जाता है।

इस दौरान भाजपा ज़िंदाबाद के नारे भी लगे। देशराज कर्णवाल ने गांव की जनता को भरोसा दिलाया कि वह भाजपा से जुड़े तो इसी तरह से गांव का विकास आगे बढ़ता रहेगा।वहीं ग्राम प्रधान सुफियान ने भी भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल का आभार जताया उन्होंने कहा कि गांव का विकास निरन्तर जारी रहेगा जो सड़कें बन रही हैं उनकी गुणवत्ता को भी गंभीरता से लेना चाहिए गांव का विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।इस मौके पर ज़िला पंचायत सदस्य के पति विपिन पालीवाल,तौकीर,शजरेलाला,नोशाद,मुस्तकीम,शमशाद,छोटा, वसीम, मुकर्रम, मौसम, नसीर, वसीम, इसरार, नौशाद ,गुलशेर, मोहम्मद तौकीर प्रधान,आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369