Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की नगर निगम एक बार फिर चर्चा में, किसान नेता ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ किया नगर आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, करोड़ों की भूमि पर लगे कब्जे के आरोप

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की नगर निगम किसी ना किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है इस बार नगर निगम अधिकारियों पर करोड़ों की बेशकीमती भूमि को खुर्द बुर्द करने के गंभीर आरोप लगे हैं।निगम की भूमि पर अवैध कब्जे कराने के विरोध में आज किसान नेता चौधरी राजेन्द्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जमकर हंगामा काटा जब वह नगर आयुक्त से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचे तो वहां भी उनकी नगर आयुक्त से तीखी नोकझोंक हो गई जिससे नाराज़ किसान नेता चौधरी राजेन्द्र अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे जिसके बाद नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया ।

आनन फानन में किसान नेता चौधरी राजेन्द्र सिंह और उनके समर्थकों की नगर आयुक्त से वार्ता हुई जिसमें किसान नेता को कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ।वहीं किसान नेता चौधरी राजेन्द्र सिंह का आरोप था कि सुनहरा के समीप कुछ लोग पिछले एक साल से करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर कब्ज़ा कर रहे हैं जिनके खिलाफ नगर निगम अधिकारी भी कोई कार्यवाही करने के बजाए करोड़ों की भूमि को खुर्द बुर्द कराने में लगे हैं। किसान नेता चौधरी राजेन्द्र सिंह और कांग्रेसी नेता योगेश धीमान ने निगम अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही भूमि को कब्ज़ा मुक्त ना कराया तो वह धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

वहीं नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला का कहना था कि भूमि के मामले की अपील में सुनवाई थी जिसके चलते किसान नेता काफी लोगों को लेकर पहुंचे थे जिनसे वार्ता हुई है जल्द ही नगर निगम की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी।
गौरतलब है कि एक साल पूर्व सुनहरा स्थित नगर निगम की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की थी जिसे मौके पर जाकर निगम अधिकारियों ने कब्जा मुक्त कराया था लेकिन उसके बाद पुनः निगम की भूमि पर कब्ज़ा करने की सूचना निगम अधिकारियों को प्राप्त हो रहीं थीं अब किसान नेता चौधरी राजेन्द्र सिंह ने भूमि से जुड़ी सूचना निगम से मांगी थी जिसे लेकर आज अपील की सुनवाई चल रही थी इसी दौरान नगर निगम आयुक्त और किसान नेता के बीच नोकझोंक हो गई जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया कुछ देर बाद नगर आयुक्त और किसान नेता के बीच वार्ता होने के बाद मामला शांत हुआ।

इस दौरान मोहम्मद नसीम,रामकुमार चौधरी,हिमांशु राणा,राज सिंह राठी,प्रवीण प्रधान,कुलदीप चौधरी, राहुल रघुवंशी,बालिन्दर राठी,नितिन चौधरी,अभिषेक,सिद्धांत चौधरी,और वेदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369