आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर के मुंडेट गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी का त्यागी समाज द्वारा फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से ज़ोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि देवभूमि के द्वार के गांव गांव को मज़बूत करना भाजपा सरकार का पहला मकसद है देश के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करना है आज से ही हरिद्वार लोकसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी कार्यकर्ता जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि जो भी प्रतियाशी लोकसभा में आएगा उसे ऐतिहासिक जीत दिलाना है जिससे देश मे नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बने। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि पिछली सरकारों ने देश का कोई विकास नहीं किया लेकिन 2014 में भाजपा की सरकार आने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विकास किया आज देश और दुनिया देख रही है। नरेंद्र मोदी ने अपने आपको जनता का मुख्य सेवक बताया और आज देश की जनता ऐसे प्रधानमंत्री को अपना समर्थन करती है। आज पूरे देश मे भाजपा का परचम लहराया है भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार जिस तरह से विकास को आगे बढ़ा रही हैं उसी तरह से जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा भी गांव गांव के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस आशा और उम्मीद के साथ भाजपा और क्षेत्र की जनता ने उन्हें जिस उम्मीद के साथ ज़िला पंचायत अध्यक्ष बनाया है उस पर वह खरा उतरेंगे।भाजपा और क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद के साथ ज़िला पंचायत अध्यक्ष भरोसा जताया है उसी तरह से जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका कभी भी चुनाव लड़ने का विचार नहीं था लेकिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा द्वारा हमेशा भाजपा का अपमान किया गया जिसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ा है।
उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की अपील की उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ता का बेहद सम्मान करती है जिसके चलते कल्पना सैनी और किरण चौधरी को पार्टी ने बहुत सम्मान दिया है। किरण चौधरी ने कहा कि सरकारें बहुत सी योजनाएं चला रही है जिसकी जानकारी आम लोगों तक कार्यकर्ताओं को पहुंचानी होगी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मज़बूत करे और लोकसभा चुनाव में ज़िले में इतिहास बंनाए।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र भागमल,भाजपा नेता अशोक चौधरी,अनीस अहमद गौड़,कार्यक्रम के सयोंजक आर्येश त्यागी, योषित त्यागी, आशीष त्यागी,सूर्यवीर मलिक, अनिल त्यागी, सुदेश चौधरी,रूड़कीं नवीन कृषि मंडी के चेयरमैन बृजेश त्यागी,डॉ नाथीराम,लोकेंद्र,बबलू त्यागी,मनीष त्यागी,पूर्व प्रधान सूर्यवीर मलिक,कार्यक्रम का संचालन विवेक त्यागी और अध्यक्षता नवोदय विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सुशील त्यागी ने की।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला