Jan Mudde

No.1 news portal of India

प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य घोषित ना करने से नाराज़ उत्तराखण्ड किसान मोर्चा ने जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा गन्ने का भाव घोषित ना होने से नाराज़ उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के सैंकड़ो किसानों ने आज जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने जॉइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंन्त्री को भेजा। इस दौरान उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के सयोंजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार गन्ना किसानों की अनदेखी कर रही है गन्ने का भाव अभी तक भी सरकार घोषित नहीं कर सकी है जबकि गन्ने की फसल तैयार हो चुकी है गन्ना किसान अपना गन्ना कोल्हू में भेजने को मजबूर हो चुका है।

गुलशन ने आरोप लगाया कि इकबालपुर चीनी मील पिछले तीन सालों का गन्ना किसानों का भुगतान नहीं कर सका है जिसके चलते किसान बेहद परेशान है सरकार के जनप्रतिनिधि किसानों की सुनने को तैयार नहीं है आलम है कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते आज किसान कंगाल हो चुका है लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि मूल निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र के लिए भी किसानों को तहसील कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।आसानी से कोई भी प्रमाण पत्र नहीं बनता है।

बिना सुविधा शुल्क के कोई भी प्रमाण पत्र तहसील में नहीं बन पा रहा है। इस मौके पर किसान नेता मौहम्मद आकिल, सरवर अली,महकार सिंह समेत सैंकड़ो किसान मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369