Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर के पठानपुरा में शादी समारोह में डीजे पर पसंद का गाना ना लगाने पर दो पक्षों मे जमकर चले लाठी डंडे,पथराव पांच घायल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर के पठानपुरा में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर अपनी पसंद के गाने लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथरावऔर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों की ओर से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर अफरा तफरी मच गई हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसके बाद आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस ने सभी का शांति भंग में चालान करते हुए सभी घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल मंगलौर के पठानपुरा निवासी इमरान खान की आज टाण्डा भनेड़ा में बारात जानी थी जिसके लिए देर शाम शादी में डीजे भी लगाया गया था रात के समय डीजे की पार्टी जैसे ही शुरू हुई तो आरोप है कि अपनी पसंद का गाना लगाने को लेकर दो पक्ष आपस मे भीड़ गए।देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव और लाठी डंडे चलने लगे।

जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर पुलिस को भी पहुंचना पड़ा। इस पथराव में महबूब खान पुत्र इकबाल, गुल्लू पुत्र नईम, आमिर खान पुत्र खुर्शीद,ताज़ीम पुत्र हसीन,समीर खान पुत्र हसीन निवासी पठानपुरा घायल हो गए। मंगलौर पुलिस ने सभी घायलों को रूड़कीं सिविल होस्पिटल भेज दिया है तथा सभी का शांति भंग में चालान किया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369